सार्वजनिक कुएं पर कब्जे का प्रयास नाकाम, नोकझोंक
वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। हुकुलगंज क्षेत्र में शनिवार को एक सार्वजनिक कुएं के सुंदरीकरण के काम को कुछ लोगों ने मालिकाना हक का दावा करते हुए रोकने का असफल प्रयास किया। लेकिन, स्थानीय लोगों के कड़े विरोध के बाद नगर निगम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया और काम दोबारा शुरू कराया। इस दौरान लोगों में नोकझोंक भी हुई। पार्षद ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव के प्रयासों से नगर निगम साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से ऐतिहासिक कुएं का जीर्णोद्धार करा रहा है। बीते पांच अप्रैल को गाजीपुर के कुछ लोगों ने एक कथित वसीयत का हवाला देते हुए कुएं को अपनी निजी संपत्ति बताया और काम रोकवाने की कोशिश की। जब उनसे जमीन से जुड़े जरूरी कागजात या खतौनी मांगी गई, तो वे कोई भी सबूत पेश नहीं कर सके।सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के मुताबिक कुएं के आसपास रहने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.