सार्वजनिक कुएं को पाटकर अवैध कब्जा करने की शिकायत
मुरादाबाद, जून 6 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव धतरारा के रहने वाले ग्रामीणों ने सार्वजनिक चामुंडा के प्राचीन कुए को अवैध रूप से कब्जा करने को लेकर शिकायत की है। जिसे कब्जा हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की आबादी के बीच चामुंडा मंदिर और उसके पास कुआ स्थित है। जहां पर लोग पूजा अर्चन करते चले आ रहे हैं। लेकिन गांव के ही लोगों ने सार्वजनिक कुए को काटकर अवैध कब्जा कर लिया। जिसकी वजह से गांव के लोग धार्मिक रीति-रिवाज से वंचित हो रहे हैं। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने सार्वजनिक कुएं को कब्जा मुक्त करने की मांग उठाई। इस मौके पर भारी तादात में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.