सार्वजनिक कुंए की जमीन पर कब्जे का आरोप
कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- सरायअकिल थाने के तिल्हापुर गांव में एक दबंग परिवार पर सार्वजनिक कुंए और उससे सटी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज कर मारने की धमकी दे रहे हैं। तिल्हापुर गांव निवासी बंशीधर द्विवेदी, राम निरंजन, मुरलीधर, लालजी साहू, प्रेमचंद्र, शंकर लाल और हरिमोहन समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में स्थित प्राचीन सार्वजनिक कुंआ वर्षों से सूखा पड़ा है। कुंए के आसपास की जमीन का उपयोग लोग बैठने और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक दबंग परिवार उक्त कुंए और उससे लगी जमीन पर कब्जा कर मकान निर्माण की कोशिश कर रहा है। साथ ही वहां गंदगी फैलाने और पशुओं को बांधने का भी आरोप लगाया गया है। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज कर मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.