अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। निजी पैथोलॉजी केंद्रों की मनमानी पर अंकुश लगाते हुए डीएम संजीव रंजन ने जांच दरें सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं। मरीजों को जांच से पूर्व दरें बताते के साथ रसीद देना भी अनिवार्य अब अनिवार्य है। विभिन्न जांचों की अलग-अलग दरें वसूले जाने की शिकायतों पर डीएम ने सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी को जांच दरों में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी पंजीकृत निजी पैथोलॉजी केंद्रों को जांच दरों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने, जांच से पूर्व मरीजों को दरों की जानकारी देने और प्रत्येक जांच की विधिवत रसीद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अनियमितता मिलने पर त्वरित जांच और कार्रवाई भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में जांच सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.