सार्वजनिक इंटरलॉकिंग सड़क तोड़ दबंगों ने खड़ी कर दी दीवार
संतकबीरनगर, जून 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोल्हूगाड़ा में सरकारी मद से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क को तोड़कर उस पर कथित रूप से दीवार खड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नाराज ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत तथा महुली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीण दीनानाथ, सुग्रीव, बाबूराम, मुन्नर, राजाराम समेत दर्जनों लोगों के हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि वर्ष 2020 में ग्राम पंचायत द्वारा सरकारी मद से भूमिगत नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.