प्रयागराज, मार्च 23 -- सार्फ संस्था की ओर से सोमवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी होमगार्ड पीयूषकांत मिश्र और विशिष्ट अतिथि फॉरेन फंड एसोसिएशन जीडी तिवारी, डॉ. सोनिया सिंह, निशीथ वर्मा व अमित पांडेय रहे। अतिथियों ने अभिलाष नारायण, उदयचंद्र परदेशी, दिलीप चौरसिया, राकेश वर्मा, डॉ. तौकीर जैदी, राजेश वर्मा, अतिया नूरा, मनोज गोस्वामी आदि को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सार्फ अवार्ड से सम्मानित किया। मुंबई से आए रवि इलाहाबादी को प्रयाग गौरव सम्मान प्रदान किया गया। संयोजन संस्था के अध्यक्ष फिल्म निर्देशक राकेश श्रीवास्तव का रहा। संरक्षक कुमार नारायण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.