मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- कांटी। वायुसेवा में सार्जेंट रहे प्रशांत शेखर के निधन की सूचना पर बुधवार को विधायक सह पूर्व मंत्री अजीत कुमार कोल्हुआ पैगंबरपुर स्थित उनके घर पहुंचे। यहां उन्होंने सार्जेंट के पिता मदन मुरारी सिंह सहित परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए उनका ढांढ़स बढ़ाया। इस दौरान विधायक ने सार्जेंट की स्मृति में मुख्य सड़क से उनके घर तक पक्की सड़क बनवाने तथा बिजली की व्यवस्था कराने की घोषणा की। मौके पर पंडित शंभूनाथ चौबे, वकील सहनी, धर्मेंद्र मिश्रा, मंकू पाठक, राकेश कुमार सिंह, रमेश पाठक, पंडित धर्मेंद्र तिवारी, वीरेंद्र राम, किशोर गुप्ता, पंडित साकेत, रमन पांडे आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...