सारोबाग में आपसी विवाद में मारपीट, एक घायल
मुंगेर, जून 18 -- धरहरा, एसं.। धरहर थानाक्षेत्र के सारोबाग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले को लेकर पीड़ित ने धरहरा थाना में आवेदन देकर छह लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। दिए आवेदन के माध्यम से सारोबाग गांव निवासी पवन कुमार ने आरोप लगाया है कि गांव के नीरज कुमार, राजीव कुमार, विरजू कुमार, राजा कुमार, संतान कुमार उर्फ सुरज कुमार तथा गुड़िया देवी ने मिलकर उनके परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि, मारपीट के दौरान सरिया से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि, घटना के बाद कुछ आरोपितों ने थाना में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.