सारे सदस्यों को मिले वीटो पावर, UNSC में सुधारों की मांग कर बोला भारत; गिनवा दिए आंकड़े
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में सुधारों की मांग एक बार फिर दोहराई है। इस दौरान भारत ने बीते कुछ दशकों में वीटो पावर के इस्तेमाल के तरीकों पर सवाल उठाते हुए सारे काले चिट्ठे खोले। भारत ने साफ-साफ कहा है कि UNSC में सुधारों के तहत समूह के सभी स्थायी सदस्य देशों को वीटो पावर मिलनी चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि इस शक्ति का इस्तेमाल अपने स्वार्थ के लिए कतई नहीं किया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि वीटो का विशेषाधिकार अपने साथ जिम्मेदारी लेकर आता है। इसके लिए वैश्विक सुरक्षा के मुद्दों पर संयम बरतने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वीटो का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए ना हो। यह भी पढ़ें- UNSC में स्थायी सदस्यत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.