राजन शर्मा, मार्च 25 -- दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में मंगलवार सुबह जिम में एक्सरसाइज कर रहे दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुभाष बालियान के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने के बाद ज्योति नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक सुभाष बालियान शाहदरा के बलबीर नगर में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह वर्ष 2010 में बतौर हेड कांस्टेबल दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती ज्योति नगर थाने में थी। पुलिस अधिकारी ने...