नई दिल्ली, मार्च 31 -- भारतीय ऑटो बाजार में अब जीरो-एमिशन वाले मॉडल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। खासकर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स के आंकड़ों को देखने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनकी डिमांड किस कदर बढ़ रही है। उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का सेक्टर एक नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगा। 27 मार्च, 2026 तक इसकी कुल बिक्री 1.39 लाख यूनिट तक पहुंच चुकी है। सेक्टर पिछले साल इसी अवधि में दर्ज की गई 1.31 लाख यूनिट की संख्या को पहले ही पार कर चुका है। ये पिछले साल के आखिर के 1.45 लाख यूनिट के अब तक के सबसे हाई मंथली सेल आंकड़े के करीब पहुंच रहा है। सब्सिडी और छूट का मिल रहा फायदालगातार चल रहे जिओ-पॉलिटिकल तनावों के बावजूद, इस सेक्टर की डिमांड धीमी नहीं हुई है और संभावित तेल संकट को लेकर बनी आशंकाओं ने तो बिक्री की रफ्तार को और भी तेज कर...