रामपुर, अप्रैल 26 -- रामपुर। भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री पर रहा। अभी एक - दो दिन ऐसे हालात बने रहने के आसार हैं। बुधवार से राहत की संभावना है। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार सुबह से ही गर्मी का प्रकोप रहा। दोपहर में लू के तेज थपेड़ों ने सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिया। लोग घरों में दुबके रहे, जरूरी काम से निकले तो पूरी सतर्कता बरते हुए। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलें, ढीले कपड़े पहनें, खूब पानी पिएं और लू के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, सबसे गर्म रहा रविवार जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.