नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग के सारे राउंड की काउंसलिंग खत्म होने के बाद भी देश भर में एमबीबीएस की 411 सीटें खाली रह गई हैं। 4 राउंड के बाद खाली 948 सीटों को भरने के लिए स्पेशल स्ट्रे राउंड आयोजित किया गया था। लेकिन इस 5वें राउंड के बाद भी 411 सीटें खाली रह गईं। स्पेशल स्ट्रे राउंड में 948 में से 537 सीटों पर ही दाखिला हो सका। इनके रिक्त रहने के पीछे यहां की करोड़ से ऊपर की फीस बताई जा रही है। हालांकि अलॉटमेंट डेटा से यह साफ नहीं होता कि किसी उम्मीदवार ने कोई सीट क्यों नहीं ली। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल MBBS की केवल 60-70 सीटें ही खाली बची थीं। उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने हमें काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित करने का निर्देश दिया था, लेकिन हमने पांचव...