औरंगाबाद, फरवरी 26 -- रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर हसपुरा थाना कैंपस में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शांति पूर्वक त्योहार मनाने का अपील करते हुए कहा कि इस बार डीजे साउंड पूर्णरुप से बंद रहेगा। डीजे ही सारे फसाद का जड़ है। पिछले साल होलिका दहन और होली के दिन हुए हसपुरा में अब तक का रिकॉर्ड मारपीट की घटनाएं का चर्चा करते हुए कहा कि घटना का मुख्य कारण डीजे ही था। चनहट में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दस-बारह लोग अभी भी जेल के सलाखों में हैं। उन्होंने डीजे संचालकों के साथ थाने में शुक्रवार को बुलाकर अपने-अपने डीजे मशीन को 28 फरवरी तक हरहाल में थाने में जमा करने का निर्देश देंगे। होली बाद 6 मार्च को डीजे मशीन उन्हें वापस कर दिए जाएंगे। नहीं...