गोरखपुर, जनवरी 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नेपाल क्लब परिसर में लॉज नेपाल नंबर 38 नेपाल क्लब व मासोनिक लेडीज के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को नववर्ष का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इसमें बॉलीवुड के संगीतकार व गायक अनुराग श्रीवास्तव के गीतों पर सदस्य झूम उठे। अनुराग सारेगामा के विजेता तथा इंडियन आइडल व कुरुक्षेत्र के फाइनलिस्ट रहने के साथ-साथ तमाम चैनल में संगीत के कार्यक्रम किया करते हैं। 26 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें सम्मानित भी करने वाले हैं। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रा में अचल अग्रवाल, शंभवी सिंह, प्रफुल्ल नगरकर, कुमुद कंडेल और वी प्रकाश ने पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में आशुतोष सिंह, आलोक श्रीवास्तव, नीरज अस्थाना, राजीव प्रसाद, राघवेंद्र दास, भूषण पांडे, डॉ उषा कुमार, रेनू सहाय, संजना कंडेल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.