सारेगामा गीत प्रतियोगिता की विजेता सोनी का निधन
गिरडीह, जुलाई 18 -- गिरिडीह,प्रतिनिधि। कला संगम की सारेगामा गीत प्रतियोगिता की दो बार विजेता रही गायिका सोनी चंद्रवंशी का शुक्रवार को एम्स देवघर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कई माह से बीमार थी। पहले धनबाद के अस्पताल में इलाज कराया गया। फिलहाल देवघर एम्स में इलाजरत थी, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सोनी ने सारेगामा के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में अपनी गायिकी से जीत दर्ज की थी। उन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा गया था। गिरिडीह में कई गीतों के एलबम के लिए उन्होंने अपना स्वर दिया था। सोनी के निधन से गिरिडीह संगीत जगत में शोक व्याप्त है। कला संगम के सचिव सतीश कुंदन, संरक्षक राजेंद्र बगड़िया, सुजय गुप्ता, सुनील मंथन शर्मा, कृष्णा बगड़िया, अशोक कुमार, मनोज केडिया, नयनदीप सिन्हा, रामकुमार सिन्हा, अजय शिवानी, ओरीत चंद्र, अनिल चंद्रवंशी, विनय बक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.