नई दिल्ली, मार्च 11 -- टेक कंपनी Apple ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग स्ट्रेटजी में बड़ा बदलाव करते हुए भारत में iPhone प्रोडक्शन तेजी से बढ़ा दिया है। कंपनी का मकसद चीन पर निर्भरता कम करना और अपने ग्लोबल प्रोडक्शन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसी स्ट्रेटजी के तहत Apple अब भारत में बड़े पैमाने पर iPhone मैन्युफैक्चरिंग कर रहा है, जिससे देश इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का एक सेंटर बनता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ने साल 2025 में भारत में करीब 55 मिलियन (5.5 करोड़) iPhone असेंबल किए। यह संख्या 2024 में बने 36 मिलियन (3.6 करोड़) iPhone की तुलना में काफी ज्यादा है। इस बढ़ोतरी के साथ अब Apple के कुल ग्लोबल iPhone प्रोडक्शन का लगभग एक-चौथाई हिस्सा भारत में तैयार हो रहा है। इससे भारत Apple के लिए एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर उभरकर...