सारिक और प्रीतम बने बसपा विस प्रभारी
काशीपुर, जून 27 -- जसपुर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में मिशन 2027 को लेकर चर्चा की गई। शनिवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में हुई बैठक में बसपा प्रदेश प्रभारी जफर मलिक ने सेक्टर एवं बूथ कमेटियों की समीक्षा की। साथ ही कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर लोगों को पार्टी में जोड़ने की बात कही। उन्होंने 2027 में जसपुर से बसपा का विधायक बनाने पर जोर दिया तथा इसके लिए अभी से ही में जुटने को कहा। इस दौरान मो.शारिक रजा एवं प्रीतम राणा को जसपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया। यहां जिला अध्यक्ष विनोद गौतम, मदन गौतम, हरज्ञान सिंह, जाहिद मंसूरी, आलम सिंह, जयपाल सिंह, योगराज सैनी, पवन कुमार, प्रीतम राणा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.