गाज़ियाबाद, सितम्बर 11 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। सारा सिंह मौत प्रकरण में गुरुवार को विशेष सीबीआई कोर्ट में मामले के विवेचक एवं रिटायर्ड एएसपी संतोष कुमार ने उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 14 सितंबर की तारीख तय की है। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता नवनीत त्यागी बयाना ने बताया कि नौ जुलाई 2015 को पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी पत्नी सारा सिंह के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से सारा सिंह की मौत हो गई थी। घटना के बाद उनकी मां सीमा सिंह ने अमन मणि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में जांच सीबीआई को सौंप दी गई। मामले में डॉक्टर पंकज राकेश, सीबीआई निरीक्षक कृष्ण कुमार और नायब तहसीलदार कृष्ण मुरारी दीक्षित को भी आरोपी बनाया गया था। नायब तहसीलदार की मृत्...