सारा दिन हुई बरसात के साथ गिरी बिजली, छात्र की मौत से कोहराम
इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- उदी। पछायगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की दोपहर में हुई बरसात के बीच आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से कक्षा 12 के छात्र की मौत हो गई। जबकि पास में बैठी दादी बाल बाल बच गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गंाव बेला के रहने वाले 18 साल के दिव्यांश रावत पुत्र सुशील रावत गुरुवार की दोपहर में भैंसों के लिए चारा लेने गया था। चारा लेकर आते आते बरसात शुरू हो गई थी। वह घर लौटा और घर के दरवाजे पर बैठकर खाना खाने लगा। इसी बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आाकर दिव्यांश बुरी तरह झुलसकर बेहोश हो गया। जबकि पास में बैठी उसकी दादी कृष्णा देवी बाल-बाल बच गईं। परिवार के लोग भी आवाज सुनकर पहुंचे और दिव्यांश की हालत देखकर आनन फानन में उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डाक्टर ने जांच करके दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.