देहरादून, मार्च 19 -- Sara Ali Khan Affidavit: सारा अली खान को केदारनाथ में प्रवेश के लिए एफिडेविट भरना होगा। यह दिखाना होगा कि उनकी सनातन में आस्था है। बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। इस मामले में बीकेटीसी ने यह भी कहा है कि मामले में एसओपी तैयार की जा रही है। अब इस पूरे प्रकरण पर बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने सारा अली खान का समर्थन किया है। अजेंद्र अजय ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में कहा कि सारा अली खान पूर्व में भी केदारनाथ, रुद्रनाथ यात्रा कर चुकी हैं। 20 किलोमीटर की लंबी और दुर्गम यात्रा इस बात का सबूत है कि उनकी सनातन में गूढ़ आस्था है। ऐसे में एफिडेविट का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने आगे कहा कि वह माथे पर त्रिपुंड लगाती हैं, जो उनकी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.