साराभाई वर्सेस साराभाई टीम ने क्यों किया था सतीश शाह का पिंडदान? एक्टर राजेश कुमार ने बताया
नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- पिछले साल एक्टर सतीश शाह के निधन ने इंडस्ट्री के लोगों और उनके फैंस को परेशान कर दिया था। सतीश शाह के अंतिम संस्कार के जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे उन्हें देखकर भी लोग इमोशनल हो गए थे। सतीश शाह की चिता के सामने खड़े होकर साराभाई वर्सेस साराभाई की कास्ट ने शो का टाइटल सॉन्ग गाया था। अब सतीश शाह के साथ साराभाई वर्सेस साराभाई में काम कर चुके एक्टर राजेश कुमार ने बताया कि क्यों शो की कास्ट ने ही एक्टर का पिंडदान किया था।साराभाई वर्सेस साराभाई की टीम ने क्यों किया था सतीश शाह का पिंडदान? हिंदी रश से खास बातचीत में राजेश कुमार ने कहा, "मैं गया से हूं, जहां दुनियाभर से लोग पिंडदान करने के लिए आते हैं। हम सबने (साराभाई की टीम) सतीश शाह के पिंडदान में हिस्सा लिया क्योंकि सतीश शाह के बच्चे नहीं थे।" यह भी पढ़ें- सतीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.