सारसौल से बोनेर तक ऑटो प्रतिबंधित करने पर भड़के चालक
अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रीन कॉरिडोर को लेकर ऑटो व ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगाने को लेकर शुक्रवार को चालक भड़क गए। ऑटो व ई-रिक्शा चालक जीटी रोड पर संचालन को लेकर नगर निगम सेवाभवन पहुंचे। यहां पर वाहनों की कतार लगाकर खड़े हो गए। अवकाश का दिन होने के कारण स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह आए और चालकों से वार्ता की। पुलिस प्रशासन सारसौल से बोनेर तक ग्रीन कॉरिडोर बना रहा है, जिस पर ई-बसों का संचालन किया जाएगा। इस मार्ग पर ई-रिक्शा व ऑटो प्रतिबंधित रहेंगे। इसके विरोध में ऑटो यूनियन व ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी उतर आए। चालकों ने शुक्रवार को मार्ग बदले जाने के विरोध में नगर निगम में प्रदर्शन किया। कहा कि जीटी रोड से उनको चलने की अनुमति दी जाए। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने ऑटो व ई-रिक्शा चालकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.