सारसौल चौराहे पर फ्लाई ओवर निर्माण की कांग्रेस ने उठाई मांग
अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सारसौल चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने को फ्लाई ओवर के निर्माण की मांग की। इसको लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम एसीएम प्रथम विनीत मिश्र को ज्ञापन दिया। पूर्व विधायक बंसल ने कहा कि अलीगढ़ बड़ी जनसंख्या वाला शहर है। इसके प्रवेश मार्ग पर जहां दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के आने वाले वाहन सूतमील चौराहे से अलीगढ़ में प्रवेश करते हैं। इसके साथ साथ स्थानीय यातायात भी काफी भारी संख्या में है। जिसके चलते सूतमील चौराहे पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। समस्या के निराकरण को लेकर यहां पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए। जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, मो. जियाउद्दीन राही, मंजू गौतम, रेखा शर्मा, सीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.