सारवां में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता
देवघर, जुलाई 2 -- सारवां,प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना रांची के निर्देशानुसार गुरुवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान सारवां में किया गया। जिसका उद्घाटन बीईईओ अमिताभ झा द्वारा फीता काटकर व फुटबॉल में कीक मारकर किया गया। प्रतियोगिता में अंडर 17 व अंडर 12 बालक व बालिका वर्ग के विभिन्न मध्य एवं उच्च विद्यालय के छात्र -छात्राओ ने भाग लिया। इसमें अंडर 17 बालिका वर्ग में कस्तुरबा विद्यालय सारवां विजेता बना एवं प्लस टू विद्यालय सारनां उपविजेता रहा। अंडर 17 लड़का वर्ग में प्लस टू विद्यालय सारवां विजेता बना एवं उच्च विद्यालय लखोरिया उपविजेता रहा। अंडर 15 बालक वर्ग में पीएमश्री पहारिया विजेता बना एवं यूएमएस घोरपरास उपविजेता रहा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सारठ में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.