देवघर, मार्च 14 -- सारवां। सारवां-मधुपुर मार्ग पर थानांतर्गत बधनी मोड़ एक पास शुक्रवार दोपहर बाद एक टोटो अचानक पलट गया। घटना में टोटो सवार लश्करडीह निवासी 32 वर्षीया गुड़िया देवी, पति- धर्मेंद्र राउत सहित उनके दो छोटे-छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी सारवां में कराया गया। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर द्वारा एंम्बुलेंस से देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सभी लोग टोटो से पन्नाटांड़ जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.