सारवां दुर्गा मंदिर में भजन संध्या का आयोजन
देवघर, मई 31 -- सारवां, प्रतिनिधि। अधिक ज्येष्ठ मास पूर्णिमा के अवसर पर प्रखंड के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर बिसनपुर गहवर में राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में दुर्गा मंदिर सेवा समिति द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पूर्व विधि विधान के साथ देवी दुर्गा का पूजन कर माता को खीर भोग अर्पित की गई। भजन कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना दंताय वक्रतुण्डाय से किया गया। स्थानीय भजन गायक अमरेन्द्र सिंह, मनोज रवानी, लीलानंद एवं मदन सिंह के मनमोहक भजन से वहां समा बंध गया। देर रात तक लोगों ने भजन का आनंद उठाया। कार्यक्रम में डायरेक्टर अजय कुमार, खनिज कुमार, प्रदीप कुमार, हलधर वर्मा, राजेन्द्र सिंह, विकास रवानी सहित अन्य लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- संकट मोचनधाम मंदिर में भजन संध्या कार्यक्रम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.