देवघर, मई 17 -- सारवां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर मधुवाडीह द्वारा शनिवार को हरलाडीह गांव में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा प्रभारी की देखरेख में शिविर सफलतापूर्वक किया गया। इसमें लोगों को स्वास्थ्य जांच व टीबी स्क्रीनिंग का लाभ प्राप्त हुआ। शिविर में 76 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, प्रेशर जांच, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, बीएमआई जांच एवं चेस्ट एक्स-रे, पांच का बलगम संग्रह व 8 लोगों का आभा कार्ड बनाया गया। उसमें सीएचओ डॉ. संतोष प्रमाणिक, एसटीएस अंकित भरद्वाज, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पासवान, सहिया साथी पिंकी सिंह व सहिया शामिल थे। यह भी पढ़ें- नींगा में मेगा हेल्थ कैंप, लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण यह भी पढ़ें- कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...