देवघर, जनवरी 30 -- सारवां। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सोमेश कुमार के प्रतिवेदन के आधार पर थाना में निगम के एलटी लाइन में टोका लगाकर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग कर रहे लश्करडीह, नंदलालडीह व जगमनडीह गांव निवासी पांच लोगों के विरूद्ध थाना में कांड संख्या- 13/2026 दर्ज कराया गया है। इसमें लश्करडीह निवासी उदित कुमार सिंह, चिंकू कुमार सिंह व अनूप कुमार सिंह सहित जगमनडीह निवासी नुनलाल यादव व नंदलालडीह निवासी पवन कुमार सिंह शामिल है। विभाग द्वारा पकड़े गये सभी लोगों के विरूद्ध 27,146 रुपए अर्थिक क्षति के रूप में फाइन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.