देवघर, मार्च 12 -- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डकाय दुबे मंदिर परिसर में 18 मार्च से महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में आचार्य पंडित अशोक परिहस्त के नेतृत्व में अन्य चार वैदिक पंडितो के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महाध्वज पूजन कर ध्वजारोपण किया गया। इसके पूर्व मंदिर प्रांगण अवस्थित सभी देवी-देवताओ का यथोपचार पूजन किया गया। बाबा वैद्यनाथ और दुबे बाबा से याचना की गई कि यहां जो यज्ञ होने जा रहा है वो निर्विघ्र सफल हो। साथ ही समस्त ग्रामवासी सहित विश्व का कल्याण हो। यज्ञ की शुरुआत 18 मार्च को भव्य कलश शोभा यात्रा से शुरू हो रही है। इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं व कुमारी कन्याओं द्वारा माथे पर कलश उठाने की संभावना जताई गई है। इस बात की जानकारी देते हुए यज्ञ समिति द्वारा बताया गया कि कोलकाता की महिला ढोलकिया व दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.