देवघर, मार्च 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। सारवां थानांतर्गत पत्थरलेढ़ा बांदाजोरी में बुधवार सुबह अज्ञात व्यक्ति ने साइकिल चालक पर चाकू से हामला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद आइसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। साइकिल चालक बंदाजोरी गांव निवासी 27 वर्षीय मोतिलाल हेंब्रम सुबह घर से साइकिल से पीडीएस दुकान राशन लाने निकला था। जैसे ही पत्थरलेढ़ा गांव के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से कई वार कर लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों ने सारवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार युवक के शरीर पर कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.