सारवां : विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
देवघर, मई 11 -- पवित्र बांग्ला वैशाख मास की अंतिम सोमवारी को प्रखंड के डकाय दुबे बाबा मंदिर सारवां, दुखियानाथ मंदिर एवं विसनपुर दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरो में श्रद्धालुओ की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। डकाय दुबे बाबा मंदिर में दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने दुबे बाबा की पूजा अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की मंगलकामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ा मेला लग गया। 16 मई शनिवार के दिन वट-सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं ने यहां चूड़ी, सिंदुर आदि श्रृंगार के साथ बांस की बनी खूबसूरत रंगीन पंखा की भी खरीदारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.