देवघर, मार्च 10 -- सारवां प्रतिनिधि थानांतर्गत पीछीडहुआ निवासी उर्मिला देवी, पति- बालकिशोर यादव द्वारा थाना में आवेदन देकर मारपीट व गाली-ग्लौज का कांड दर्ज कराया गया है। बताया कि 4 मार्च रात जितेंद्र कुमार व ललन कुमार उसका घर आकर शराब पीने की लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसा देने से इंकार करने पर विवाद शुरू कर दिया। हो-हल्ला सुन वहां यशोदा देवी, फूल कुमारी सहित और तीन लोग आ गये व सभी ने मिलकर मारपीट कर उसे व पति को घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...