देवघर, जून 22 -- प्रखंड सभागार में सोमवार को मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण एसआईआर- 2026 को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में किया गया। प्रशिक्षण में बीएलओ के द्वारा एसआईआर से संबंधित किस प्रकार सभी वोटर को डाउनलोड करना बताया गया। पर्यवेक्षक को बीएलए- 2 के साथ तीन बार बैठक करने का निर्देश बीडीओ द्वारा दिया गया। एसआईआर से संबंधित इन्यूमिरेशन फॉर्म घर-घर जाकर सभी वोटर को देने तथा सत्यापित कराने का निर्देश दिया गया। प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश बीडीओ द्वारा प्रशिक्षण के दौरान दिया गया। इस अवसर पर बीपीआरओ दिलीप राय, पर्यवेक्षक विनय कुमार राय, सुनील झा, आशीष दुबे सहित सभी बीएलओ उपस्थित थे यह भी पढ़ें- एसआईआर को लेकर बीएलओ और पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- बीएलओ को दिया गया प्रशिक्ष...