देवघर, सितम्बर 22 -- सारवां प्रतिनिधि प्रखंड के बैजूकुरा गांव निवासी भगवान साह के पुत्र पुष्पेंद्र कुमार साह उर्फ छोटू साह की पुणे की एक निजी कंपनी में कार्य के दौरान झुलसकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। सोमवार शाम मृतक का पार्थिव शरीर पुणे से बैजुकुरा लाया गया। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान करने पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख श्मशान घाट पहुंचे। पूर्व मंत्री ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए हरसंभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...