देवघर, मार्च 6 -- सारवां प्रतिनिधि थानान्तर्गत रायबांध गांव में 32 वर्षीय युवक चुन्नी यादव, पिता- लड्डू यादव की मौत बुधवार रात रहस्यमय परिस्थिति में घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से झूलने से हो गई। सारवां पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर एएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह सदलबल रायबांध पहुंचे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही घरवालों द्वारा युवक को फंदे से उताकर चौकी पर सुला कर रखा था। पुलिस द्वारा घटना के बाबत घरवालों व ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद लाश जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया गया। एएसआई द्वारा बताया गया कि युवक शादीशुदा था। घटना के वक्त उसकी पत्नी ससुराल में थी। बताया कि पुलिस जब रायबांध पहुंची उस वक्त युवक के ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंचे। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा थाना में घटना को लेकर आवेदन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.