देवघर, मई 11 -- प्रखंड के भैयामंडा लखोरिया के पुनर्निर्माण के बाद मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन मंदिर समिति की देखरेख में किया गया। कलश शोभा यात्रा में 151 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने कलश के साथ शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। गाजे-बाजे के साथ हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे के साथ सभी श्री पोखर पहुंचे। जहां पंडित संतोष झा एवं रमेश झा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यजमान धनंजय झा एवं राखी देवी ने कलश में जल भरा। इसके बाद अन्य सभी महिलाओं ने कलश में जल भरकर कलश माथे पर लेकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुन: देवी मंदिर पहुंचे। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशेष पूजा अर्चना व हवन किया गया। कार्यक्रम को लेकर गांव सहित पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर आयोजक नकुल प्रसाद, आशुतो...