देवघर, मार्च 6 -- प्रखंड क्षेत्र में रंगो का त्योहार होली हर्षोल्लास से मनाया गया। होली के रंगो में क्या बच्चे क्या बड़े सभी सराबोर नजर आए। अधिकांश जगहों पर लोगों ने पारंपरिक होली का आनंद उठाया। दुखियानाथ मंदिर प्रांगण सारवां में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां काली मंदिर समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित की गई। आसपास गांवों से जुटे कई दलों द्वारा झाल मंजीरे व ढोलक के साथ होली के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति की गई। जिसे सुनकर लोग झुम उठे। इस दौरान सुगन मिश्र, बलराम पोद्दार, कारू मंडल, शशि राणा, हनु झा, केशव वर्णवाल सहित उपस्थित लोगों द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। इस अवसर पर क्षेत्र के भंडारो, डहुआ मोड़, बनवरिया, रौशन व बदिया मोड़, लखोरिया, डकाय, अमराटांड फोरेस्ट पार्क में होली की धूम मची रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.