सारवां : पांच दिवसीय ईएलपी प्रशिक्षण आयोजित
देवघर, जून 27 -- सारवां, प्रतिनिधि। सारवां प्रखंड में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत पीडीएस दुकान लच्छूडीह में पांच दिवसीय युवाओं के लिए ईएलपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर पारदर्शिता के साथ जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। युवा खेल समन्वयक भोला यादव द्वारा बताया गया कि युवा केवल अपने भविष्य का निर्माता नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण शक्ति भी है, जो सरकारी योजनाओं की जानकारी रखकर समाज में जागरूकता फैला सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड सदस्य सरिता कुमारी, दीपक कुमार, संतोष कुमार, महेश कुमार, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार, रामकुमार, गणेश कुमार, संदीप सिंह, बम शंकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.