देवघर, मार्च 16 -- सारवां। नवभारत साक्षरता मिशन के तहत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से उल्लास एप पर चिन्हित 1500 असाक्षरों को 130 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होकर परीक्षा देनी थी। जिसमें निर्धारित लक्ष्य में से 62 असाक्षर परीक्षा में अनुपस्थित रहे। कुल पंजीकृत 1438 असाक्षर परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 1066 महिला एवं 372 पुरूष शामिल थे। इस संबंध में बीईईओ अमिताभ झा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी गांव के नजदीक विद्यालयों में परीक्षा ली गई। सरकार का यही उदेश्य है कि सभी साक्षर हों। इस दौरान बीईईओ सहित बीपीओ, सीआरपी व बीआरपी द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.