सारवां : दुर्घटना में मौत मामले में प्राथमिकी
देवघर, अगस्त 1 -- सारवां प्रतिनिधि। देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर थानांतर्गत घोरपरास जंगल के समीप 5 जुलाई को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक चालक सिरसा गांव निवासी संतोष यादव की रिम्स रांची में 12 जुलाई को इलाज के क्रम में मृत्यु को लेकर मृतका की पत्नी अनीता देवी द्वारा बरियातू रांची पुलिस के समक्ष दिए गया फर्द बयान के आधार पर सारवां थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी में जेएच-15-एक्स-0816 के चालक पर तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर बाइक में धक्का मारने का आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.