देवघर, अप्रैल 9 -- सारवां प्रतिनिधि सारवां थाना में एएसआई मुकेश कुमार के प्रतिवेदन के आधार पर थानांतर्गत अंतर्गत चरघरा गांव निवासी जितेंद्र दास, पिता- पूरन दास के विरूद्ध अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कांड संख्या- 43/2026 है। जिक्र है कि 7 अप्रैल को हवलदार अनिल प्रसाद देव व जितेंद्र कुमार के साथ गश्ती पर थे। चरघरा में अवैध शराब बिक्री की सूचना थाना प्रभारी द्वारा मिलने पर दल चरघरा पहुंची। पुलिस देखरेख अभियुक्त भागने लगा। पुलिस द्वारा रोकने पर नहीं रूका और भागने में सफल रहा। उसकी पहचान कर दुकान की तलाशी ली गई। बताया कि जितेंद्र दास की दुकान से देशी महुआ शराब 10-10 के 5 प्लास्टिक पैकेट जब्त किया गया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...