सारवां : तीन दिवसीय प्रगणक व पर्यवेक्षक प्रशिक्षण शुरू
देवघर, अप्रैल 28 -- सारवां प्रतिनिधि भारत की जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रगणक व पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड सभागार में बीडीओ रजनीश कुमार व जेएसएस प्रमोद कुमार की देखरेख में सोमवार को किया गया। कुल पांच बैच में पहले दिन प्रथम बैच को प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनर सुनील कुमार झा व आशीष दुबे द्वारा दिया गया। उसमें हाउस लिस्टिंग मकान सूचीकरण, नजरी नक्शा तैयार करना बताया गया। बताया गया कि मकान सूचीकरण के कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक अमरेंद्र नाथ तिवारी, दिलीप कुमार बीटीएम आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.