देवघर, जून 3 -- उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड सभागार में जनता दरबार का आयोजन बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में किया गया। प्रथम बुधवार को आयोजित जनता दरबार में लोगों की भीड़ नाम मात्र ही देखी गई। इस दौरान जनता दरबार में कुल 10 आवेदन जमा कराए गए। जिसमें 9 आवेदन पेंशन एवं एक आवेदन जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित था। इस दौरान 6 माह से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत सामाने आया। पेंशन में किसी का आधार इनएक्टिव था, तथा किसी का पोर्टल से नाम में गड़बड़ी पाया गया। जिसका अविलंब सुधार कर दिया गया। जनता दरबार में सीओ राजेश कुमार साहा, बीएओ बिजय कुमार देव, बीईईओ अमिताभ झा, जेएसएस प्रमोद कुमार, बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, जेएसएलपीएस, 15 वां वित्त सहित सभी विभाग के प्रतिनिधि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...