देवघर, फरवरी 21 -- सारवां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां को गायनोलॉजिस्ट मिल जाने के बाद अब बड़ी संख्या में ऑपरेशन हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों में उत्साह काफी बढ़ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं, विषयक खबर आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उस आधार पर विभाग द्वारा संज्ञान में लेते हुए सीएचसी सारवां में एक गायनोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्त किया गया। महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रियंका द्वारा जनवरी माह में 39 प्रसूति महिलाओं का सफल सिजेरियन किया गया। वहीं फरवरी माह में अब तक 19 महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन किया जा चुका है। बताया गया कि यह सारवां का रिकॉर्ड है। सारवां सीएचसी में गर्भवती महिलाएं आ रही हैं। उन्हें रेफर नहीं किया जा रहा है। अब उन्हें यहीं पर सिजेरियन की पूरी सुविधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.