देवघर, जून 7 -- सारवां। देवघर-सारठ मुख्य मार्ग के बलीडीह मोड़ के समीप देवघर की ओर जा रही तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा कार ने बलीडीह गांव के समीप एक बाइक में शुक्रवार देर रात टक्कर मार दी। उसमें बाइक सवार 36 वर्षीय सुभाष यादव, पिता- गिरिश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया। वहीं टक्कर मारकर कार चालक घटनास्थल से भाग निकलने की कोशिश की।

घटनाक्रम उधर घटना की जानकारी मिलते ही बलीडीह मोड़ पर जमा लोगों द्वारा भाग रही कार का बाइक से पीछा किया गया। बताया गया कि घटना के बाद पीछा कर रहे लोगों के डर से कार की रफ्तार काफी तेज हो गई। रफ्तार की वजह से रास्ते में कई वाहनें टकराने से बाल-बाल बच गए। उसी बीच घोरपरास जंगल के समीप ओवरटेक कर कार को भीड़ द्वारा रोक ली गयी। वहां चालक से मारपीट भी की गई।

पुलिस की कार्रवाई मारपीट मे...