सारवां : एमएमडीपी किट एवं एमसीआर फुटवेयर वितरण
देवघर, मई 18 -- सारवां प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां अंतर्गत एएनएम सेंटर कुशमाहा में लिम्फेटिक फाइलेरिया सह उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमएमडीपी किट एवं एमसीआर फुटवेयर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 16 लाभुकों के बीच एमएमडीपी किट व विशेष एमसीआर फुटवेयर वितरित किया गया। कार्यक्रम में लाभुकों को एमएमडीपी किट के सही उपयोग, पैरों की नियमित सफाई, सूजन की उचित देखभाल एवं एमसीआर फुटवेयर पहनने के महत्व के संबंध में विस्तृत प्रदर्शन के माध्यम से जागरूक किया गया। साथ ही लिम्फेटिक फाइलेरिया व मच्छर जनित बीमारियों से बचाव, स्वस्थ्य बनाये रखने व समय पर उपचार कराने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- फाइलेरिया मरीजों को बांटी किट इस अवसर पर एसआई मनोज कुमार पांडेय, पिरामल से प्रोग्राम ऑफिसर सागर साव, सीएचओ ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.