देवघर, अप्रैल 1 -- सारवां। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद आंधी, तूफान व बारिश से भारी नुकसान हुई है। आंधी, तूफान, पानी के कारण प्रखंड के घुरनिया मलनिया खिजुरबौना गांव निवासी देवनारायण यादव के घर के ऊपर अचानक विशालकाय पीपल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से खपरैल का घर पूरी तरह से बर्बाद हो गया। बताया कि घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना के समय घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गये। वहीं बारिश से सब्जी फसल को काफी की खबर मिल रही है। खबर लिखे जाने तक चारों तरफ घनघोर घटा छायी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.