देवघर, मार्च 8 -- सारवां। देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर थानांतर्गत ब्लॉक मोड़ के समीप एएसआई मुकेश मिश्रा व पुलिस गश्ती दल द्वारा अवैध कोयला लोड ट्रक जब्त किया गया है। ट्रक का पंजीयन संख्या- एनएल-01-एसी-0805 जब्त किया गया है। इस संबंध में एएसआई के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या- 25/2026 दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस द्वारा ट्रक रुकने का इशारा करने पर चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश करने लगा। उसका पीछा पुलिस द्वारा कर ट्रक रोक लिया गया। बताया गया कि अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रक चालक भाग निकलने में सफल रहा। बताया गया है कि अवैध रूप से कोयला का परिवहन व खरीद-बिक्री में संलिप्तता का मामला लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.