रांची, अप्रैल 9 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरमाली गांव में नौ दिवसीय रामचरितमानस कथा और प्रवचन के अंतिम दिन गुरुवार को कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रामचरितमानस कथा, प्रवचन और कलशयात्रा का आयोजन पंडित ललन मिश्रा और धर्मेंद्र मिश्रा की अगुवाई में किया गया। श्रद्धालुओं ने नदी से जल भरकर कलश में लेकर मंदिर प्रांगण तक यात्रा निकाली। अंतिम दिन मंदिर परिसर में हवन-कुंड का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे नौ दिनों तक गांव में मांस-मछली का परहेज रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.